हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की नागपुर इकाई के द्वारा lockdown के उपरांत मासिक बैठक का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम विवेकानंद स्वामीजी की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें नमन करते हुए महाराष्ट्र की प्रदेशाध्यक्ष धारणा अवस्थी जी ने सभी को संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया चाहे परिवार हो,समाज हो ,संस्था हो ,राज्य हो या फिर राष्ट्र हो यदि संगठित होकर कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी।बैठक में वर्षभर होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई व मासिक बैठक की आवश्यकता पर जोर दिया गया।बैठक में राष्ट्रीय स्तर में गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उसमें द्वितीय स्थान रश्मी अवस्थी व तृतीय स्थान में मीना तिवारी को प्राप्त हुआ था उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह मीटिंग नागपुर की जिला उपाध्यक्ष पिंकी दुबे जी के निवास स्थान में आयोजित किया गया।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी,प्रदेश उपाध्यक्ष स्मिता दुबे,प्रदेश कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पांडे,प्रदेश प्रवक्ता माधुरी मिश्रा,जिला अध्यक्ष मीना तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रेखा पांडे,जिला मंत्री शिल्पा तिवारी,जिला मंत्री गौरी कनोजे, जिला मंत्री भारती सरोटिया ,रश्मी अवस्थी, संगीता घई,आशा दुबे व रजत मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रही ।सभी ने बहुत सारे सुझाव दिए व मिलजुल कर कार्य करने पर बल दिया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन व संस्थापक अम्बिका शर्मा जी के निर्देशन अनुसार बैठक यशस्वी रूप से सम्पन्न हुई।

