हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच हरियाणा शाखा द्वारा हमारी संस्कृति हमारी विरासत के तहत लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया l इसका आयोजन श्रीमती रेखा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला जागृति मंच हरियाणा द्वारा किया गया l इस महोत्सव में हरियाणा पंजाब ट्राइसिटी और मध्य प्रदेश की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इसमें बेस्ट कपल के अवार्ड से सिरसा की जसप्रीत कौर को नवाजा गया तो दूसरी तरफ बेस्ट पिक के अवार्ड अवार्ड से किरण सविता बंसल , डॉ नीरजा हरियाणा अमृता पवार ट्राइसिटी और रेखा मिश्रा मध्यप्रदेश को सम्मानित किया गया l ब्यूटीफुल स्माइल के अवार्ड से हरियाणा की शिक्षिका ऊषा को नवाजा गया l राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व चेयर पर्सन श्रीमती अंबिका शर्मा जी ने श्रीमती रेखा प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला जागृति मंच हरियाणा के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के त्यौहार हमारी संस्कृति की जड़ों को और ज्यादा मजबूत करते हैं जितना हम अपने त्योहारों को मनाते जाएंगे उनके रंग में डूबते जाएंगे उतने ही हमारे देश की संस्कृति सिमरन बनी रहेगी क्योंकि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है और यह पहचान खो गई तो समझो हम खो जाएंगेl

