Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अभय चौटाला ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को भेजा संशोधित इस्तीफा

अभय चौटाला ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को भेजा संशोधित इस्तीफा

faridabadnews24By faridabadnews24January 16, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में ई-मेल द्वारा भेजा गया सशर्त इस्तीफा खारिज होने के बाद इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने अब संशोधित त्यागपत्र विधानसभा भेजा है। शुक्रवार सुबह पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा सचिवालय जाकर सशर्त इस्तीफा सौंपा। इसके बाद अभय चौटाला ट्रैक्टर पर सवार होकर अंबाला से निकलने वाली ट्रैक्टर यात्रा के लिए कूच कर गए।

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि एसवाइएल को लेकर हुए आंदोलन के दौरान भी चौधरी देवीलाल और डा. मंगलसेन ने इसी तर्ज पर विधानसभा से इस्तीफे स्पीकर को भेजे थे। तब उन्हें स्वीकार कर लिया गया था। फिर मौजूदा स्पीकर को इस्तीफा स्वीकार करने में क्या हर्ज है। उन्होंने दोहराया कि इस्तीफा मंजूर नहीं होने की स्थिति में वह 27 जनवरी को ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाएंगे और वहां स्पीकर से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि चौटाला चौधरी देवीलाल और डा. मंगलसेन के जिस इस्तीफे की बात कर रहे हैं, वह डेट बाउंड नहीं थे। चौटाला ने अपने इस्तीफे में 26 जनवरी तक कृषि कानून रद न होने की शर्त रखी है। वह कानूनी विशेषज्ञों से इस पर सलाह ले रहे हैं और उसके बाद ही कोई निर्णय लेंगे। वह 27 जनवरी को अभय के विधानसभा आने की प्रतीक्षा करेंगे।

यह लिखा है इस्तीफे में

अभय चौटाला ने इस्तीफे में लिखा है कि तीन कृषि कानूनों को रद कराने के लिए किसान दिल्ली की सरहदों पर करीब 50 दिन से बैठे हैं। सर्दी और बारिश की वजह से 70 से अधिक किसानों ने शहादत दे दी है, परंतु सरकार बार-बार किसानों के साथ बैठकें कर टालमटोल करते हुए समय बर्बाद कर रही है। अगर केंद्र द्वारा 26 जनवरी तक किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो 27 जनवरी को मेरा एलनाबाद विधानसभा क्षेत्र से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया जाए।

Abhay Chautala sent revised resignation to Haryana Legislative Speaker faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.