भिवानी : भिवानी में जिला खेल अधिकारी के तौर पर सतविंदर गिल ने अपना कार्य भार संभाला था ! उनका तबादला भिवानी से कैथल कर दिया गया ! भिवानी से पूर्व भी सतविंदर गिल कैथल में जिला खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। इस अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें इंडिया स्पोर्ट संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा नेता रीतिक वधवा ने सम्मानित किया ! जिला खेल अधिकारी के तौर पर सतविंदर गिल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए रीतिक वधवा ने कहा कि सतविंदर गिल सिरसा के कालावाली गांव की रहने वाली है।सतविंदर गिल बॉलीवॉल की खिलाड़ी रही है। उन्होंने किसी भी खिलाड़ी को सामान की कमी नही आने दी । इसके लिए उन्होंने सभी खिलाड़ियों से व खिलाड़ियों के कोच से बात की । भिवानी बॉक्सिंग का हब रहा है इसलिए इस खेल को भी और बढ़ाया । साथ ही खिलाड़ियों को सभी सुविधाओं से लैस किया तथा कमियों को दूर किया । जिला खेल अधिकारी सुखविंदर गिल जी से मिलने के लिए किसी को भी संकोच नहीं करना पड़ता , खिलाड़ियों की सहायता के लिए वह हमेशा तत्पर रहती है ! इस मौके पर सुनील चौहान , डॉ योगेश सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे !

