हरियाणा : कांग्रेस पार्टी एवं किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी, नेशनल हेड सिम्मी आहूजा, स्टेट कोर्डिनेटर परमिन्दर ,रंजीत सहित पार्टी के अन्य नेताओं का विनीत वत्स ने अपनी नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया। विनीत वत्स को सोनीपत से किसान कांग्रेस सोशल मीडिया का जिलाअध्यक्ष बनाया गया है। जिसके लिए विनीत वत्स ने पार्टी आलाकमान सोनिया गाँधी,राहुल गाँधी,नाना पटोले,सुरेंद्र सोलंकी,सिम्मी आहूजा,परमिन्दर एवं रंजीत का आभार प्रकट किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें किसान कांग्रेस मे दी गयी है वह उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायेगे। उन्होंने कहा की वह नए साथियों को किसान कांग्रेस के साथ जोड़कर पुरे देश मे किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ेंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेगे।

