हरियाणा : प्रख्यात वकील, शिक्षाविद व महान क्रान्तिकारी रासबिहारी बोस जी की आज पुण्यतिथि है उनकी पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा , सुनील चौहान , दीपक तंवर ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में रासबिहारी बोस का नाम आदर पूर्वक लिया जाता है।

रासबिहारी बोस भारत के एक महान क्रान्तिकारी नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश राज के विरुद्ध गदर षड्यंत्र एवं आजाद हिन्द फौज के संगठन का कार्य किया। इन्होंने न केवल भारत में कई क्रान्तिकारी गतिविधियों का संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, अपितु विदेश में रहकर भी वह भारत को स्वतन्त्रता दिलाने के प्रयास में आजीवन लगे रहे। दिल्ली में तत्कालीन वायसराय लार्ड चार्ल्स हार्डिंग पर बम फेंकने की योजना बनाने, गदर की साजिश रचने और बाद में जापान जाकर इंडियन इंडिपेंडेस लीग और आजाद हिंद फौज की स्थापना करने में रासबिहारी बोस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वतन्त्रता संग्राम में उनकी भूमिका का महत्व बहुत ऊँचा है ! ब्रिटिश राज के विरुद्ध संघर्ष करने वाले वीर सपूत के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर इमरान बापोड़ा , दीपक तंवर , जे .जे .पी से पृथ्वी सिंह प्रधान कुनाल जांगडा, अमित कुमार, डा. योगेश, राजेंद्र कुमार, महाबीर शर्मा, राजेश कुमार, राजीव शर्मा, विजय कुमार, राजेश कुमार ,रमेश चौधरी , पंकज शर्मा ने भी महान क्रान्तिकारी रासबिहारी बोस जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
