हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राजस्थान से कोटा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा पांडे जी ने दिनांक 20-01-2021 बुधवार को कोटा जिला उपाध्य्क्ष-चेतना माथुर जी, माया जैन जी, प्रेरणा शर्मा जी, मोलीश्री मिश्रा जी, जिला सचिव संगीता अवस्थी जी, जिला मंत्री रश्मि जादौन जी एंव शोभा बेनिवाल जी के साथ मिलकर कोटा स्थित माला फाटक पर जरूरतमन्दों को बढ़ती ठंड के कारण ऊनि वस्त्र व कम्बल वितरित किये और साथ ही बच्चों में कुरकुरे व बिस्किट भी बांटे।

कोटा टीम पहले से मानवता व महिला एकता के लिए कार्य कर रही है। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी व समस्त टीम ने रेखा जी व कोटा टीम के इस नेक कार्य की सराहना की व धन्यवाद दिया।
