भिवानी : वरिष्ठ जनसंघ नेता राजमाता वियजाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपाईयो ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा , सुनील चौहान एवं दीपक तंवर ने कहा कि अपने जीवन का हर क्षण लोक कल्याण व अंत्योदय की उन्नति के लिए समर्पित कर देने वाली, श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अच्छाई, सच्चाई और सेवा के मार्ग कठिनाइयां आयेंगी, परंतु अविराम बढ़ते रहो; यह भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपसे सीखा है।लोक मंगल के लिए निर्भय होकर लड़ने वाली राजमाता के दिखाये मार्ग पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ता अंत्योदय के पवित्र ध्येय को प्राप्त कर आपके चरणों में अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित करेंगे। राजमाता को नमन। इस अवसर पर एडवोकेट हुकम चंद , कुलदीप सिंह, इमरान बापोड़िया, मनीष हालुवासिया, रमेश चौधरी , दीपक तंवर , पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, डॉ योगेश, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, ने भी उन्हें श्रद्वाजलिं अर्पित की।

