Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें क्‍या हैं नए समीकरण, हुड्डा की हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव की तैयारी को झटका

जानें क्‍या हैं नए समीकरण, हुड्डा की हरियाणा सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव की तैयारी को झटका

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2021No Comments5 Mins Read

चंडीगढ़ :  हरियाणा में चल रही उठापटक के बीच दो सीटें ऐलनाबाद व कालका खाली हो जाने से विधानसभा में विपक्ष का संख्‍या बल और घट गया है। पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने ही तैयारियों को झटका लगा है। दो सीटें खाली हो जाने के बाद वर्तमान में हरियाणा विधानसभा में कुल 88 विधायक रह गए हैं। मनोहरलाल सरकार को बहुमत के लिए 45 विधायकों का समर्थन चाहिए। उसके पास अभी 56 विधायकों का समर्थन है। ऐसे में सरकार को कोई खतरा नहीं दिख रहा है।

अभी के समीकरण को देखें तो साफ है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार सेफ जोन में पहुंच गई है और हुड्डा द्वारा सरकार के विरुद्ध लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव के खास असर नहीं होगा। हुड्डा अपने विधायकों के बूते अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं तो वह सरकार को नहीं हिला सकेंगे। उनके द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव से सिर्फ इतना पता जरूर चल जाएगा कि तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की असली सोच क्या है। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में अब ऐलनाबाद व कालका दो सीटें खाली हो गई हैं। इनेलो विधायक अभय चौटाला के अपनी सीट से इस्तीफा देने की वजह से यह सीट खाली हुई, जबकि इनेलो छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते प्रदीप चौधरी को तीन साल की सजा मिलने के कारण स्पीकर ने कालका सीट को खाली घोषित किया है। अब 88 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 46 की बजाय 45 विधायकों की जरूरत है। स्पीकर के वोट को यदि छोड़ दिया जाए तो भाजपा को सिर्फ 44 विधायक दिखाने हैं।

ऐलनाबाद व कालका सीटें खाली होने से बदले हरियाणा के राजनीतिक हालात, विपक्ष की ताकत घटी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गठबंधन की सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की जिद पर अड़े हैं। इसके लिए वह राज्यपाल से मिलने का कई बार समय मांग चुके हैं। हुड्डा को लगता है कि तीन कृषि कानूनों को लागू करने के बाद सरकार विधायकों का समर्थन खो चुकी है। इसलिए वह सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं। विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 40 है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जजपा के 10 विधायकों ने भी भाजपा को अपना समर्थन दे रखा है। इसके अलावा पांच निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार को समर्थन दे रखा है। कांग्रेस विधायकों की संख्या 31 थी। कालका सीट खाली होने के बाद यह संख्या 30 रह गई है।

भाजपा-जजपा गठबंधन को बहुमत के लिए चाहिए 45 विधायक, 56 विधायकों का साथ अभी भी

प्रदेश में सात निर्दलीय विधायक हैं। इनमें पांच विधायक खुलकर सरकार के साथ हैं, जबकि दो विधायकों बलराज कुंडू और सोमवीर सांगवान ने सरकार से समर्थन वापस ले रखा है। इनेलो के एकमात्र विधायक अभय चौटाला विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं, जबकि सिरसा के हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का कहीं न कहीं भाजपा को मूक समर्थन है। प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कोई विधायक नहीं चाहेगा कि सरकार को खतरा पैदा हो। यदि ऐसा हुआ तो 45 के आसपास ऐसे विधायक हैं, जो दोबारा चुनाव होने की स्थिति में फिर विधानसभा का मुंह नहीं देख सकेंगे। ऐसे में तीन कृषि कानूनों के विरोध में होने के बावजूद हुड्डा द्वारा लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर मुहर लगाना इन विधायकों के बूते की बात नहीं है। भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार के खिलाफ यदि सदन में अविश्वास प्रस्ताव आ भी गया तो उन्हें अपने साथ 45 विधायक चाहिए, जबकि उनके साथ 56 विधायक खड़े दिखाए दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को कोई खतरा होगा, इस बात की जरा भी संभावना नहीं है। यह अलग बात है कि हुड्डा बाद में इन विधायकों को यह कहते हुए चकौटी काटें कि सदन और किसानों के बीच उनके अलग-अलग चेहरे हैं।

अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए स्पीकर को पहले देना होगा पत्र

विधानसभा में सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने से पहले स्पीकर को लिखित में एक पत्र देना जरूरी है, जिसमें कोई शर्त दर्ज नहीं होनी चाहिए। यह स्पीकर के विवेक पर निर्भर करेगा कि वह इस पत्र को स्वीकार करें या अस्वीकार कर दें। जब बजट सत्र शुरू होगा, तब संबंधित विधायकों के पूछने पर स्पीकर अपनी राय से सदन को अवगत कराएंगे। स्पीकर यदि अविश्वास प्रस्ताव के पत्र को अस्वीकार करने की जानकारी देते हैं तो 18 विधायक उठकर यह कह दें कि उनका मौजूदा सरकार में भरोसा नहीं है तो स्पीकर को 10 दिन के भीतर अविश्वास प्रस्ताव चर्चा के लिए स्वीकार करना होगा। अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ सरकार गिराने के लिए ही होता है, ऐसा नहीं है। इसके जरिये सरकार की नीतियों में भरोसा नहीं जताने की बात भी रखी जाती है।

हुड्डा ने तीन फरवरी को चंडीगढ़ में बुलाई विधायक दल की बैठक

ऐलनाबाद व कालका विधानसभा सीटें खाली होने के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा करने के लिए तीन फरवरी को चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। कालका सीट अंबाला संसदीय क्षेत्र में आती है, जबकि ऐलनाबाद सीट सिरसा संसदीय क्षेत्र में पड़ती है। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र, दो सीटों पर उप चुनाव तथा सरकार के विरुद्ध लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर अहम फैसले संभव है। इसी दिन तीन फरवरी को कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हर ब्लाक में किसानों के समर्थन में शांति मार्च निकालने का ऐलान किया है, जो पांच फरवरी तक चलेंगे।

faridabadnews faridabadnews24 Hooda's preparation of confidence motion against Haryana government setback Know what are the new equations
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.