भिवानी : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा पेश बजट की आत्मा में गांव और किसान हैं ! इस बजट से बेरोजगार युवाओं व किसानों को बहुत उम्मीदें जगी हैं! 1650000 करोड़ रुपए किसान को बिना ब्याज के ऋण के रूप में आवंटन हुआ है ! इस बजट से सभी वर्गों को फ़ायदा होगा।किसानों की आमदनी बढ़ाने वाला है। इस बजट में एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाया गया है। सूक्ष्म सिंचाई योजना में और अधिक धन आबंटन बजट में दिया गया, जिसमें किसानों को 80% तक सब्सिडी दी जाती है। इससे किसान, विशेषकर दक्षिण हरियाणा के किसान लाभान्वित होंगे ! उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी की गई है।

युवाओ को रोजगार व बुर्जगों का भी इस बजट में ख्याल रखा गया है। वहीं 100 नये सैनिक स्कूल खोलने, लेह में यूनिवर्सिटी व आदिवासी क्षेत्र में एकलव्य स्कूल की घोषणा भी इस बजट में की गई है। इस बजट से भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक बल मिलेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत के प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए बजट में ध्यान रखा है ,महिलाओं के लिए बजट में विशेष ध्यान रखा गया है ! कोविड वैक्सीन के लिए जो 35000 करोड़ की व्यवस्था की गई है उसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं ,बजट में माइक्रो इरीगेशन को बढ़ावा दिया गया है,1000 मंडियों को ई नैम से जोडा गया है,किसानों के लिए 16.5 लाख करोड़ के लोन की व्यवस्था की गई हैअनुसूचित जाति के कल्याण के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का पुनरुद्धार किया जाएगा जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति के लगभग 4 करोड़ छात्रों के लिए 2025-26 तक 35,219 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा।
केंद्रीय बजट में परिवहन क्षेत्र के लिए 01.18 लाख करोड़ रूपये का प्रावधान किए जाने से यह क्षेत्र और अधिक विकसित हो सकेगा।सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बीमा कंपनियों की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा 74 प्रतिशत किए जाने के परिणामस्वरूप सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और विस्तार मिलेगा। केंद्रीय बजट में श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन का प्रावधान एक प्रशंसनीय कदम है। केंद्रीय बजट में ‘मेक इन इंडिया’ को भी प्रोत्साहित किया गया है। केंद्रीय बजट में 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को आयकर रिटर्न से छूट का प्रावधान किया गया है।केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने पूर्णतया संतुलित व लोकहितकारी बजट दिया है
