Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब गांव में भी करा सकेंगे शहर के डॉक्‍टरों से इलाज, समस्‍तीपुर के डिजिटल सेहत क्लिनिक में एक क्लिक दूर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं

अब गांव में भी करा सकेंगे शहर के डॉक्‍टरों से इलाज, समस्‍तीपुर के डिजिटल सेहत क्लिनिक में एक क्लिक दूर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2021No Comments3 Mins Read

पटना :  डिजिटलाइजेशन ने जीवन के हर क्षेत्र में आमूल-चूल बदलाव किए हैं। अब डिजिटल के दौर में गांव में रहने वालों को अपने नजदीक के अस्‍पताल में महानगरों के विशेषज्ञ चिकित्‍सकों से इलाज कराने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में समस्‍तीपुर जिले के नरहन में ‘मेडिशाला’  ने ‘सेहत डिजिटल क्लिनिक का आरंभ किया है। इसके साथ अब बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं ऑनलाइन उपलब्‍ध हैं।

टेक्नोलॉजी के उपयोग से सुगम व किफायती बना इलाज

क्लिनिक का उद्घाटन विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि आज के दौर में बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी का उपयोग कर सुगम, किफायती और सरल  बनाया जा सकता है। इस मौके पर मेडिशाला के संस्थापक ऋतुराज स्वामी ने बताया कि मेडिशाला बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पिछले तीन वर्षों से कार्यरत है। सेहत डिजिटल क्लिनिक के जरिये मरीज स्पेशलिस्ट डॉक्टर से ऑनलाइन वीडियो कंसल्टेशन कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मेडिशाला सेंटर से कोई भी दवा आकर्षक मूल्य पर खरीद भी सकते हैं। वे दवा का आर्डर भी कर सकतें हैं। इसके माध्‍यम से शहर के डॉक्टर के पास नंबर लगवाने, हेल्थ इन्श्‍योरेंस, एंबुलेंस आदि की सेवाएं भी उपलब्‍ध हैं।

मरीजों की सहायता के लिए स्वास्थ्य सहायक भी उपलब्ध

संस्थापक ऋतुराज स्वामी ने बताया कि मल्टीपल कॉरपोरेट फार्मा पार्टनरशिप सुनिश्चित करती है कि दवाओं की कीमत बाजार मूल्य से काफी कम होगी। यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस स्थापित करने तथा ब्‍लड प्रशर, बुखार, डायबिटीज इत्यादि के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मरीजों की सहायता के लिए एक स्वास्थ्य सहायक भी उपलब्ध होगा। सहायक को तीन महीने के कंपनी कार्यक्रम के तहत पेशेवर रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।अब तो बस एक क्लिक दूर हैं बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं

विदित हो कि मेडिशाला, बीआईटी मेसरा से स्‍नातक चार मित्रों रितुराज स्वामी, सुमन सौरव, मो. अमानुल्लाह और प्रिंस कुमार द्वारा 2018 में स्थापित एक स्वास्थ्य-तकनीक स्टार्टअप है। यह टीम बिहार और झारखंड में एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा ढांचे की दिशा में काम कर रही है। इसे शुरुआत में केवल एक मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट के साथ शुरू किया गया, जहां मरीज मोबाइल पर डॉक्टरों के साथ अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। यह उद्यम बिहार और झारखण्ड के दूरदराज के हिस्सों में ई-क्लीनिक स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। मेडिशाला अपनी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के साथ बिहार में शीर्ष चिकित्सक स्वास्थ्य परामर्श की तलाश कर रहे लोगों से बस एक क्लिक दूर है।

faridabadnews faridabadnews24 Now doctors in the village can also be treated in the city one click away health services at Digital Health Clinic in Samastipur
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

स्वास्थ्य विभाग ने बताई ये बात, COVID-19 का नया मामले आया सामने

July 23, 2026

जानें आपके लिए क्या है बेस्ट, फ़िटनेस ट्रेनर ने बताए 3 कार्डियो एक्सरसाइज जो फ़ैट बर्न करने में हो सकते हैं कारगर

July 18, 2026

फरीदाबाद के अस्पतालों में बनेंगे ‘स्पेशल आइसोलेशन वार्ड’, एबोला वायरस पर WHO की चेतावनी के बाद अलर्ट पर ये जिला

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.