भिवानी : शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में श्री औरोबिंदो सोसाइटी के अनुराग सिंह विर्क के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 25 अध्यापकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ! सम्मान समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्री रामावतार शर्मा, डीपीसी नरेश मेहता और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर परमेश्वर शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ! जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रामावतार शर्मा जी ने अरविन्दो सोसायटी के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए उपस्थित अध्यापकों को कहा कि अध्यापक पूरी लग्न से अपना काम करते हुए विद्यार्थी हित में कदम उठाए । अध्यापक इनके द्वारा सुझाए गए नवाचारी विचारों को कक्षा कक्ष में लागू करें। सम्मानित शिक्षक अपने विद्यालय के अन्य अध्यापकों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनकर उन्हें और अच्छा करने को प्रेरित करें! इस अवसर पर मुकेश रानी, पूजा रानी , सीमा दलाल, अलका यादव, संदीप कुमार , राजेंद्र सिंह , रामनिवास , नवीन कुमार, राजेंद्र कुमार , मुकेश कुमार , विनोद कुमार , बाबूलाल लांबा , रमेश चंद्र , जयपाल सिंह सहित अनेक अध्यापक उपस्थित थे

