Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राजस्थान के किसान भी हुए शामिल, चौटाला गांव में हुई महापंचायत में लिया दिल्ली कूच का फैसला

राजस्थान के किसान भी हुए शामिल, चौटाला गांव में हुई महापंचायत में लिया दिल्ली कूच का फैसला

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2021No Comments2 Mins Read

डबवाली : गांव चौटाला में किसानों की एक पंचायत का आयोजन हुआ। इस किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में दिल्ली कूच का फैसला किया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में समीपवर्ती राजस्थान के विभिन्न गांवों के किसान भी शिरकत करने पहुंचे। महापंचायत में दिल्ली कूच के अलावा 6 फरवरी को देश भर में होने वाले चक्का जाम को सफल बनाने का निर्णय लिया। इस दौरान किसानों में मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिला।

चौटाला के पास करेंगे हाई-वे जाम
पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल के पौते रवि चौटाला ने कहा कि 6 फरवरी को नए खेती कानूनोंं के विरोध में देश भर में चक्का जाम का किसान यूनियनों की तरफ फैसला लिया गया है। रवि ने कहा कि गांव चौटाला के किसान यूनियनों के इस फैसले के समर्थन में 6 फरवरी को डबवाली-हनुमानगढ़ रोड का हाई-वे गांव चौटाला के पास जाम करेंगे। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ किसान प्रदर्शन भी करेंगे। रवि चौटाला ने कहा कि मोदी सरकार अगर वाकई किसान हितैषी है तो वह तुरंत प्रभाव से किसान विरोधी तीनों नए खेती कानूनों को रद्द करके एम.एस.पी. का कानून बनाए। रवि ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों को नहीं माना तो किसान आंदोलन और अधिक तेज होगा।

किसानी के झंडे के नीचे जारी रहेगा आंदोलन
किसान नेता दयाराम उलानिया ने किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानी के झंडे के नीचे ही किसान आंदोलन करेंगे। उलानिया ने कहा कि चौटाला गांव के किसान पहले दिन से ही इस किसान आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में शामिल है। चौटाला गांव के किसान पहले ही बड़ी संख्या में दिल्ली बार्डर पर टिकरी में अपना पंडाल लगाकर खेती कानूनों के विरोध में धरना दिया। इसके अलावा चौटाला गांव से आंदोलन के लिए रसद सामग्री की भी बड़ी खेप दिल्ली भेजी गई थी। भविष्य में चौटाला गांव के किसान दिल्ली बार्डर पर बड़ी संख्या में कूच करेंगे।

decided to travel to Delhi in the mahapanchayat held in Chautala village faridabadnews faridabadnews24 Rajasthan farmers also join
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.