पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की परेशानी बड़ा दी है। बता दें कि बजट के बाद भले ही तीन दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। लेकिन हफ्ताभर की स्थिरता के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है।
अगर पिछले एक साल में देखा जाए तो पेट्रोल 13.55 पैसा महंगा हुआ है। 02 फरवरी 2020 को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73.10 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल का भाव 66.14 रुपये लीटर था। वहीं आज का रेट देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल का भाव 76.83 रुपये लीटर है। लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से पेट्रोल-डीजल के कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई भी बढ़ती है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पढ़ता है।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को साल 2021-22 का आम बजट पेश किया। उन्होंने पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की थी।
आपके शहर में आज के पेट्रोल डीजल के दाम

■ दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये और डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर है।
■ मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये और डीजल 83.73 रुपये प्रति लीटर है।
■ कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपये और डीजल 80.41 रुपये प्रति लीटर है।
■ चेन्नई में पेट्रोल 89.13 रुपये और डीजल 82.04 रुपये प्रति लीटर है।
■ बैंगलूरु में पेट्रोल 89.54 रुपये और डीजल 81.44 रुपये प्रति लीटर है।
■ नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपये और डीजल 77.24 रुपये प्रति लीटर है।
■ गुरुग्राम में पेट्रोल 84.72 रुपये और डीजल 77.39 रुपये प्रति लीटर है।
हर दिन 6 बजे बदलती है पेट्रोल डीजल की कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
ऐसे चेक करें पेट्रोल डीजल के दाम
आप SMS के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत का पता लगा सकते हैं। पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट हो जाती हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप आईओसीएल की वेबसाइट से देख सकते हैं। वहीं BPCL कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल कस्टमर HPPrice लिखकर 9222201122 मैसेज भेजकर अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं।


