भिवानी : राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान शुरू हो चुका है। कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्ले में टोलियों के रूप में घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए निधि समर्पण की मांग कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है, इस बात की जानकारी देते हुए लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की मांग की जा रही है। उक्त शब्द कार्यकर्ता धीरज सैनी एडवोकेट ने राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के दौरान कहे !

उन्होंने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और श्री राम भारत की पहचान हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता है।राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं। यह सौभाग्य है कि अब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण जनसहयोग से हो रहा है । राम मंदिर निर्माण में सहयोग का प्रमुख उद्देश्य हर वर्ग के व्यक्ति के द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लेना है। भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी। राम मंदिर नहीं, सचमुच में यह राष्ट्र मंदिर है। और इसमें गिलहरी की तरह अपना योगदान देने का हमें भी सौभाग्य मिला है !
इस अवसर पर पवन सैनी , ज्योति सैनी ममता, कमला , आशा , बाला , ईशवंती सोमवंती , राजबाला , राखी , पारस , हर्ष विवेक , प्रिया , पायल , मुस्कान, सागर, मोहित ,भतेरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे
