मेरठ : शरीर स्वस्थ और क्रियाशील रहे, इसके लिए शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वह ऊर्जा भोजन से प्राप्त होती है। हम जैसा भी आहार लेता है, उसी आहार की मनुष्य शारिरिक व मानसिक रूप से प्रभावित होता है। स्वस्थ रहने के लिए आहार के साथ व्यायाम भी जरूरी है। कोविड के बाद लोगों ने अपनी दिनचर्या को सही किया है। खाने पीने से लेकर व्यायाम पर और अधिक ध्यान देना शुरू किया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नराहड़ा के प्रधानाचार्य मतीन अंसारी अपनी सेहत को लेकर और भी सजग हैं। उन्होंने अपनी दिनचर्या को लेकर अपने अनुभव को साझा भी किया है।

खूब पैदल चलते हैं
सुबह छह बजे उठने के बाद मतीन अंसारी खूब टहलते हैं। फिर हल्के अभ्यास भी करते हैं। सुबह की ताजी हवा में टहलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।
नियमित टहलने और योग
जल्दी सोना जल्दी उठना
मतीन अंसारी बताते हैं कि सुबह जल्दी उठना और रात में जल्दी सोना मेरी आदत है। यह आदत अच्छे स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी बात है। दिनचर्या को सही रखने से स्वास्थ्य की समस्याओं को बहुत हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। वह बताते हैं कि हल्का खाना, समय से खाना, सही समय से सोने और जागने की आदत बनाने से भी सेहत ठीक रहती है। देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना अपने आप में एक बड़ी कमी है। यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अभ्यास और योग तो दिनचर्या ही है।
