कैथल : सरकार द्वारा एक फरवरी को घोषित बजट के विरोध में जन संघर्ष मंच हरियाणा, मनरेगा मजदूर यूनियन व निर्माणकार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जनसंघर्ष मंच हरियाणा के राज्य प्रधान व मनरेगा मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड फूल सिंह ने की। इससे पहले प्रदर्शनकारी ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए। प्रदर्शन में गांव भूंसला, मैंगड़ा, सिहाली, अगौंध, डंडौता, कल्लरमाजरा, सदरहेड़ी, उरलाना, हरिगढ़किगन, बाऊपुर, मुलांपुर डेरा आदि के हजारों मजदूरों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट पूरी तरह से मजदूर किसान कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि आम जनता को आशा थी कि आर्थिक मंदी और कोरोना महामारी के कारण मजदूरों का जो रोजगार छिन गया है, वेतन कटौती की गई है, महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ स्थानीय समस्याओं जैसे- गुहला खंड के प्रत्येक गांव में बीपीएल सर्वे करवाकर सभी पात्र परिवारों का नाम बीपीएल सूची में शामिल करने, उनके गुलाबी, पीले राशन कार्ड बनाए जाने, गरीबों के सौ गज के प्लाटों का कब्जा दिलवाए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, मनरेगा मजदूरों को 200 दिन का काम दिए जाने की मांग की गई।

