Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Live Farmer’s Chakka Jam : पुलिस प्रशासन अलर्ट, हरियाणा में किसानों की 140 से अधिक स्थानों पर जाम की तैयारी

Live Farmer’s Chakka Jam : पुलिस प्रशासन अलर्ट, हरियाणा में किसानों की 140 से अधिक स्थानों पर जाम की तैयारी

faridabadnews24By faridabadnews24February 6, 2021No Comments4 Mins Read

चंडीगढ़ :  कृषि सुधार कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों का हरियाणा में चक्का जाम अभियान शुरू हो गया है। कई जगह किसान सड़कों पर बैठ गए हैं। अभी तक राज्य में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। जाम में कांग्रेस व इनेलो भी सहयोग कर रहे हैंं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है। हरियाणा में 140 से अधिक स्थानों पर आंदोलनकारी किसान स्टेट और नेशनल हाईवे जाम कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिसिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था को पुख्ता किए जाने का दावा किया गया है ताकि विधि-व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी न आए।

हरियाणा के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। शनिवार को कोई भी पुलिस कर्मी अवकाश पर नहीं होगा। जो लोग पहले से अवकाश पर चल रहे हैं, उन्हें भी ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस महानिदेशक तथा एडीजीपी (कानून व्यवस्था) ने प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्य सचिव विजय वर्धन, गृह सचिव राजीव अरोड़ा और डीजीपी मनोज यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चक्का जाम से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी प्रदान की है। कांग्रेस और इनेलो ने किसानों के चक्का जाम का समर्थन करने का एलान किया है। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए राज्य भर में अर्ध सैनिक बलों की 45 बटालियन तैनात हैं। इनके हवाले पूरा प्रदेश है। पुलिस के उच्च अधिकारियों को लगता है कि तनाव के बीच सब कुछ शांति से निपट जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए हंगामे के बाद हरियाणा पुलिस को इनपुट मिला है कि चक्का जाम के दौरान हरियाणा में कई युवा संगठन किसानों के साथ मिलकर माहौल खराब कर सकते हैं। पुलिस विभाग की एडवाइजरी में कहा गया है कि किसानों के चक्का जाम में विपक्षी राजनीतिक दल भी हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में कोई भी कदम उठाने के लिए एहतियात बरतनी अनिवार्य है। सीआइडी को इनपुट मिला है कि हरियाणा में छह फरवरी को चक्का जाम के दौरान कुछ जिलों में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके चलते सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उन सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करें जहां किसानों द्वारा सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके अलावा कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली मार्च निकालते हैं तो उनके रूट पर भी पुलिस प्रबंध किए जाएंगे। डीजीपी की तरफ से सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह चक्का जाम को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट करें, ताकि चक्का जाम के दौरान आम लोगों को कोई परेशानी न हो। वैकल्पिक रास्तों पर भी पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिस को इनपुट मिला है कि चक्का जाम के दौरान सोनीपत, झज्जर और पानीपत समेत आधा दर्जन जिलों में हंगामा होने की आशंका है। प्रदेश के अन्य जिलों से भी किसान संगठन, राजनीतिक दलों के नेता तथा युवा ङ्क्षसघु और टीकरी बार्डर पर पहुंच सकते हैं। इसके चलते शुक्रवार को ही दूसरे जिलों से सीमावर्ती जिलों में पुलिस बल को भेज दिया गया है।
कांग्रेस और इनेलो ने किया चक्का जाम का समर्थन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई और प्रदेश अध्यक्ष कु. सैलजा ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के चक्का जाम का समर्थन किया है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय ङ्क्षसह चौटाला पहले ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने भी किसानों के चक्का जाम का समर्थन किया है। किसान संगठनों द्वारा चक्का जाम के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलों में पुलिस अधीक्षकों द्वारा किसान संगठनों के साथ बैठकों का आयोजन किया गया। सीआइडी प्रमुख ने खुफिया जवानों को संवेदनशील जिलों में तैनात कर किसान नेताओं के साथ तालमेल के निर्देश दिए हैं, ताकि समय रहते उनके द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मिल सके। 

जिला जाम स्थलों की संख्या

सिरसा 24

फतेहाबाद 11

झज्जर 4

चरखीदादरी 9

भिवानी 15

रोहतक 10

हिसार 17

पानीपत 4

अंबाला 6

यमुनानगर 7

कुरुक्षेत्र 6

करनाल 11

कैथल 6

जींद 15

faridabadnews faridabadnews24 Farmers Preparing Jam at Over 140 Places in Haryana Live Farmer's Chakka Jam: Police Administration Alert
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.