सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सोनीपत जिले के गोहाना शहर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को ड्रेन नम्बर 8 में फेंक दिया. सोमवार देर शाम को सिटी पुलिस थाने में एक सूचना मिली कि एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव ड्रेन-8 में फेंक दिया है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को परिजनों के शिनाख्त के शव को नाले से निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक हॉस्पिटल गोहाना भेज दिया. हत्या के पीछे का कारण मृतका के पति उसके चरित्र पर शक करता था और उसे मरता-पीटता भी था. इसी वजह से उसने आज उसकी घर पर रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दी. उसके बाद उसके शव को ड्रेन नम्बर आठ में फेंक दिया. पुलिस ने मृतका की पहचान ज्योति उम्र 32-33 साल के रूप की है. हाल ही में वो गोहाना के मुग़लपूरा में एक मकान में किराए पर रह रहे थे.

13 साल पहले हुई थी शादी
मृतका ज्योति की शादी 13 साल पहले विकास के साथ हुई थी. पुलिस जानकारी के अनुसार, विकास शराब का आदि है वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी बात को उसके साथ मारपीट करता रहता था. मृतिका के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़की और एक लड़का है. बड़ी लड़की ने बताया कि उसका पिता उसकी मां को अक्सर मारपीट करता था. अगर वो उसकी मां को छुड़वाने का प्रयास करती तो उसे भी पीटता था.
