Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डीआईजी के खिलाफ अंबाला सदर थाने में मामला दर्ज, हरियाणा के गृह मंत्री के भाई की शिकायत पर

डीआईजी के खिलाफ अंबाला सदर थाने में मामला दर्ज, हरियाणा के गृह मंत्री के भाई की शिकायत पर

faridabadnews24By faridabadnews24February 9, 2021No Comments2 Mins Read

अंबाला :  हरियाणा पुलिस ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज की शिकायत पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सतर्कता) अशोक कुमार  के खिलाफ हमला करने, धमकी देने और अश्लील हरकत के आरोपों में मामला दर्ज (FIR) किया है.

एक ही पार्टी में शरीक हुए थे दोनों
पुलिस ने सोमवार को कहा कि कपिल विज रविवार दोपहर अपने दोस्त के पोते की जन्मदिन की पार्टी में शरीक होने अंबाला छावनी में सरहिंद क्लब गए थे, जहां डीआईजी भी मौजूद थे. पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस दौरान किसी मुद्दे को लेकर कपिल विज और डीआईजी के बीच तीखी बहस हो गई. कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया. हालांकि बाद में शाम के समय विज ने अंबाला छावनी सदर थाने में डीआईजी के खिलाफ शिकायत दे दी.
आरोप के मुताबिक, गंभीर नतीजे की डीआईजी ने धमकी दी

प्राथमिकी के अनुसार, विज ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला कि वह डीआईजी है, उनके पास आया और बिना किसी कारण कथित रूप से उन्हें और उनके परिवार को भोजन करते समय गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. विज ने कहा कि लौटते समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि वह अंबाला का सतर्कता डीआईजी है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता.
अंबाला सदर थाने में दर्ज हुआ मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद अंबाला के एसपी हामिद अख्तर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात करीब 10 बजे अंबाला सदर थाना पहुंचे और डीआईजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 506 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया. अंबाला सदर थाने के एसएचओ विनय कुमार ने सोमवार को कहा कि रविवार शाम उन्हें शिकायत मिली थी. एसएचओ ने कहा, ‘अशोक कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 506 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच जारी है.’
डीआईजी से नहीं हो सकी बात

इस बाबत डीआईजी से उनकी प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल पिक नहीं की. आपको बता दें कि इससे पहले, अशोक कुमार अंबाला के एसपी और रेलवे के एसपी रह चुके हैं.

Case filed against DIG at Ambala Sadar police station faridabadnews faridabadnews24 on complaint of brother of Haryana Home Minister
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.