Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कासगंज में विकास दुबे जैसा कांड : पुलिस पर हमला, शराब माफिया का, सिपाही की मौत, दरोगा गंभीर

कासगंज में विकास दुबे जैसा कांड : पुलिस पर हमला, शराब माफिया का, सिपाही की मौत, दरोगा गंभीर

faridabadnews24By faridabadnews24February 10, 2021No Comments2 Mins Read

कानपुर के बिकरू में विकास दुबे और उसके साथियों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला किया था। अब कासगंज में शराब माफिया ने उसी तरह की घटना को अंजाम दिया है। अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। दरोगा सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर सभी फरार हो गए। पुलिस फोर्स ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सिपाही की मौत हो गई और दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स हमलावरों की तलाश में जंगलों में उतरी हुई है। घटना पर सीएम योगी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सिढ़पुरा थाने से दरोगा अशोक पाल, सिपाही देवेंद्र सिंह को अवैध शराब की खेप की सूचना मिली थी। दरोगा सिपाही दबिश देने पहुंचे तो शराब माफिया ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों को दौड़ा दौड़ाकर मारा गया। उनकी वर्दी फाड़ दी गई। असलहा भी छीन लिया गया। दरोगा को लहूलुहान हालत में देखकर एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची फोर्स ने उन्हें गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद सिपाही की तलाश शुरू की गई। एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कई थानों की पुलिस को जंगल में सिपाही की तलाश में लगाया। करीब एक घंटे की तलाश के दौरान काफी दूर जंगल में गंभीर हालत में सिपाही देवेंद्र सिंह पड़ा मिला। हमलावरों ने उसकी भी हालत दरोगा अशोक पाल जैसे ही कर दी थी। सिपाही देवेंद्र सिंह को भी उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मुख्यालय से डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह समेत आला अफसर रवाना हो गए। वारदात ने कानपुर के बिकरू कांड का यादें ताजा कर दी हैं। बिकरू में माफिया विकास दुबे के यहां दबिश देने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया था। इसमें एक सीओ समेत कई पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

faridabadnews faridabadnews24 Inspector Gambhir liquor mafia soldier's death Vikas Dubey scandal in Kasganj: Police attack
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.