उत्तर प्रदेश के कासगंज में मंगलवार को पुलिस टीम पर हमला करने वाले शराब माफियाओं पर एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया। कासगंज में मंगलवार को शाम 7 बजे SI अशोक और सिपाही देवेंद्र नगला धीमर गांव में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के यहां कुर्की कराने गए थे। जब दोनों पहुंचे तो उन पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और देवेंद्र को पीट-पीटकर मार डाला। SI अशोक भी बुरी तरह घायल हो गए। नगला धीमर गांव अवैध शराब के कारोबार के लिए कुख्यात है। यहां अक्सर पुलिस कार्रवाई होती रहती है।एलकार को ढेर किया, अब मोती धीमर की तलाश कासगंज मामले में मारा गया आरोपी एलकार है।

ये मुख्य आरोपी मोती धीमर का चचेरा भाई बताया जा रहा है, जो अभी फरार चल रहा है। एलकार का एनकाउंटर नगला धीमर में काली नदी के किनारे किया गया है। एनकाउंटर बुधवार तड़के करीब 3 बजे हुई। गांव में हमले के बाद पुलिसवालों को अनजान जगह ले गए थे आरोपी पुलिस के मुताबिक मोती धीमर और उसके साथियों ने पुलिसवालों को पहले गांव में पीटा, फिर उन्हें बंधक बनाकर अनजान जगह पर ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सर्चिंग के दौरान खेत में SI अर्धनग्न हालत में घायल मिले थे। घटना पर सीएम योगी सख्त, आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने आरोपियों पर एनएसए लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही घायल दारोगा के इलाज के दिए निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने सिपाही के परिजनों को 50 लाख मुआवजे का एलान किया है। साथ ही आश्रित को सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए हैं।
