हरियाणा / रेवाड़ी : जिला रेवाड़ी में लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के संगीन मामलोँ के मध्यनजर आज रेवाड़ी में भी पहले सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन का शुभारंभ किया गया जिसका उद्घाटन साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास अरोड़ा ने रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया, जिससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि जिले में साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिये अब रेवाड़ी में भी सायबर क्राइम पुलिस स्टेशन खोल दिया गया है जिससे पीड़ित लोगों को अब जल्द न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति चाहे तो अपने साथ हुई घटना को नजदीक के थाने में भी दर्ज करवा सकता है जिसपर पुलिस ततपरता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार बैंक अधिकारियों से भी लगातार सम्पर्क कर रहे हैं कि वह हर ए टी एम पर गार्ड व सी सी टी वी कैमरों का होना जल्द सुनुष्चित करें ताकि ए टी एम पर कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के मामलों में कमी लाई जा सके। हाइवे पर कुछ समय पहले स्थापित किए गए पुलिस कंट्रोल रूम्स के बन्द पड़े रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाइवे पर हर वक़्त अब जिप्सियां तैनात रहती हैं जिसके कारण वहां होने वाली सड़क दुघर्टनाओं ऒर रात के वक्त होने वाले अपराधों में भी कमी आई है। दिल्ली जयपुर मार्ग पर सी सी टी वी कैमरे लगवाने की परिक्रिया जारी है। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि अब महिलाओं के लिए महिला थाने हैं जहां उनकी हर सुनवाई के लिए स्पेशल डैस्क है जहां उन्हें हर मदद मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने कहा की पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति ऐप की शुरुआत की थी जो कोरोना काल के दौरान स्कूल कालेज बन्द होने के कारण काम नही कर पाई अब स्कूल कालेज खुलने लगे हैं तो हर जगह दुर्गा शक्ति जिप्सियां भी नजर आएंगी जिनकी पैनी नजर मनचलों पर रहेगी।
