हरियाणा ; जीवन देने वाले, पद्मभूषण से विभूषित प्रमुख समाजसेवी दर्शन लाल जैन का निधन हो गया था । पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने आज उनके निवास स्थान पर जाकर शोक व्यक्त किया ! शोक व्यक्त करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि सरस्वती नदी को पुनः जीवित करने में समाजसेवी दर्शन लाल जैन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके प्रयासों के चलते हरियाणा सरकार ने लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी सरस्वती नदी की धारा को यमुनानगर के मुगलवी गांव एवं आदिबद्री से खोज निकाला था। समाजसेवी दर्शन लाल जैन के प्रयासों से ही 31 अप्रैल 2014 को रूलाखेड़ी गांव से सरस्वती नदी की पहली धारा बही थी। आरएसएस के पूर्व प्रांत संघ चालक दर्शनलाल जैन को वर्ष 2019 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया था। सरस्वती नदी को पुनः जीवित करने के साथ ही दर्शन लाल ने बालिकाओं और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित करने के लिए अथक प्रयास किये। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि पद्मभूषण से विभूषित प्रमुख समाजसेवी दर्शन लाल जैन जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है ! उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

