Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए अब कब से शुरू होंगी कक्षाएं ? हरियाणा में 15 फरवरी से नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

जानिए अब कब से शुरू होंगी कक्षाएं ? हरियाणा में 15 फरवरी से नहीं खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

faridabadnews24By faridabadnews24February 11, 2021Updated:February 11, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार ने प्राथमिक स्कूलों को 15 फरवरी से खोलने का फैसला टाल दिया है। बता दें कि कोरोना की वजह से पिछले करीब एक साल से बंद प्राथमिक स्कूलों में इस शिक्षा सत्र में अब पढ़ाई नहीं हो सकेगी। अब राज्य में प्राथमिक स्‍कूल 15 फरवरी से नहीं खुलेंगे। हरियाणा के सरकारी स्कूल खोलने और उनमें पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर सरकार बार-बार अपने फैसले बदल रही है। अब राज्‍य के प्राथमिक स्कूलों में अगले शिक्षा सत्र से ही कक्षाएं लग सकेंगी यह फैसला लिया गया है।

दरअसल पहले संभावना जताई जा रही थी कि 15 फरवरी से हरियाणा में प्राथमिक स्कूलों को खोल दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावक और बच्चे भी मनोवैज्ञानिक रूप से खुद को तैयार करने लगे थे, लेकिन अब सरकार ने 15 फरवरी से प्राथमिक स्कूल खोलने का फैसला टाल दिया है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने एक बातचीत में कहा कि अब मौजूदा शिक्षा सत्र के संचालन के लिए समय नहीं बचा है। ऐसे में पहली से पांचवीं कक्षा तक की नियमित पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं खोले जा सकेंगे। बता दें कि हरियाणा सरकार पहले ही छठी से 12वीं कक्षाओं तक स्कूल खोल चुकी है। हालांकि अभी भी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या इतनी नहीं है, जितनी आम दिनों में होती है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 23 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं, जबकि 29 लाख के करीब विद्यार्थी निजी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। शिक्षा मंत्री गुर्जर ने कहा कि अब इन कक्षाओं के लिए स्कूल अगले सेशन में ही खुलेंगे। यानी अप्रैल के बाद ही अब प्राथमिक स्कूलों में नियमित पढ़ाई शुरू हो पाएगी। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग ने शिक्षा मंत्री के पास फाइल बनाकर भी भेज थी, लेकिन सरकार ने फाइल यह कहकर लौटा दी है कि अब स्कूल खोलने का समय नहीं बचा है। वैसे भी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया चल रही है और सरकार बच्चों के मामले में किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है।

 

faridabadnews faridabadnews24 Know when classes will start now? Primary schools will not open in Haryana from February 15
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.