भिवानी : देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद की दृष्टि देने वाले, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सेवा भावना को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा , सुनील चौहान एवं इमरान बापोड़िया ने कहा कि भारत की राजनीति आज जिस स्तर पर है उसे बनाने के पीछे कई महान लोगों का योगदान रहा है और इन्हीं महान लोगों में से एक दीनदयाल उपाध्याय जी भी थे जिन्होंने हमारे देश को एक मजबूत राजनीतिक पार्टी देने का कार्य किया।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में सादगी, शुचिता और सरलता के मिशाल थे। वो बेहद साधारण जीवन जीने वाले नेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनैतिक पार्टी को प्रेरित किया। जिस पार्टी को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने सींचा था आज वो दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार पर पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार काम कर रही हैंऔर विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा एवं संघ के कार्यकर्ता तन-मन और समर्पण भाव से देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।इस अवसर पर मनीष बापोड़िया, रमेश चौधरी , इमरान बापोड़िया, मनीष हालुवासिया, रमेश चौधरी , दीपक तंवर , पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सेवा भावना को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
