सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। लगातार चार दिन दाम बढ़ने के बाद डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है।

दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को देश में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई। पेट्रोल के दाम में आज 29 पैसे और डीजल में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।
दिल्ली में पेट्रोल अब तक के उच्च स्तर 88.14 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में डीजल 78.38 रुपये और मुंबई में अब तक के उच्च स्तर 85.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 4.24 रुपये व 4.15 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।
रोजाना छह बजे बदलती है पेट्रोल डीजल की कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 78.38 88.14
कोलकाता 81.96 89.44
मुंबई 85.32 94.64
चेन्नई 83.52 90.44
