जननायक जनता पार्टी के सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने किसान आंदोलन और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिरसा में पहुंचे अजय चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा मेरी जेब में है। अगर किसान आंदोलन का हल निकलता हो तो अभी इस्तीफा देता हूं। अजय सिंह चौटाला ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के इस्तीफा देने से किसान आंदोलन का हल नहीं निकलेगा। दुष्यंत के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अजय चौटाला ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को केंद्र सरकार ने बनाया है। केंद्र सरकार की तरफ से लगातार बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिश की जा रही है। किसी के इस्तीफा देने से इसका हल नहीं निकलने वाला है

