भिवानी : मेरे देश के तिरंगे को कभी झुकने नहीं दूंगा ऐसा संकल्प मन में रखकर देश के लिए अपना सब कुछ समर्पण करने वाले देश के वीर जवानों की बहादुरी पर आज पूरा देश को गर्व है ! धन्य हैं वे माता-पिता जिन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया जिन्होंने युवावस्था में ही अपनी जिंदगी देश के लिए न्योछावर कर दी और देशभक्ति की मिसाल पेश की ! 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की दूसरी बरसी पर हमले में शहीद हुए वीर जवानों को देश भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है ! भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा , मनीष हलवासिया ने कहा कि राष्ट्र आज पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को याद कर रहा है। इन जवानों ने हमले में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। पुलवामा में लेथपोरा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल – सीआरपीएफ के चालीस जवानों के काफिले पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी में सवार एक आत्मघाती ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि शहीद जवान असाधारण व्यक्तित्व के थे जिन्होंने देश की सेवा और सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान किया। कृतज्ञ राष्ट्र पुलवामा में आतंकी हमले में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले बहादुर जवानों को नमन करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और भाजपा सरकार इस बुराई के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने को प्रतिबद्ध हैं ।भारत राष्ट्र के लिए शहीदों की सेवा और सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। इस अवसर पर , रमेश चौधरी , पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, ने भी आज पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की !

