Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Cm Manohar Lal ने की घोषणा, 6 महीने के अंदर शिफ्ट हो जाएगा यह टोल प्लाजा

Cm Manohar Lal ने की घोषणा, 6 महीने के अंदर शिफ्ट हो जाएगा यह टोल प्लाजा

faridabadnews24By faridabadnews24February 14, 2021No Comments2 Mins Read

गुरुग्राम जिले में मानेसर के उद्यमियों के लिए परेशानी का सबब बना खेडक़ीदौला टोल प्लाजा अगले 6 महीने के अंदर-अंदर शिफ्ट हो जाएगा। इसके लिए जमीन की पहचान की जा चुकी है। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम जिला के आईएमटी मानेसर स्थित एचएसआईआईडीसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में की। इस कार्यक्रम में मानेसर क्षेत्र के प्रमुख लोगों तथा ग्राम पंचायतों ने मानेसर नगर निगम का गठन करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि मानेसर क्षेत्र के 29 गांवों को शामिल करके मानेसर नगर निगम बनाया गया है। अब इस नगर निगम की वार्डबंदी होगी और फिर चुनाव होंगे। यह वर्तमान सरकार के इस कार्यकाल में पहला नगर निगम बनाया गया है और इसके चुनाव होने तक प्रशासनिक कार्य नगर निगम के आयुक्त देखेंगे। क्षेत्र के विकास में निगम आयुक्त का सहयोग करने के लिए 21 सदस्यों का एक एडवाइजरी बोर्ड बनाया जाएगा। इसमें पटौदी तथा बादशाहपुर के दोनों विधायकों, गुरुग्राम ब्लॉक समिति के चेयरमैन, औद्योगिक एसोसिएशन के 2-3 सदस्यों, 2-3 सरपंचो आदि सहित क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों को शामिल किया जा सकता है। मानेसर क्षेत्र के विकास के लिए जो भी नई मांग आएंगी या प्रोजेक्ट तैयार होंगे, उन सब में यह एडवाइजरी बोर्ड निगम आयुक्त का सहयोग करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम, मानेसर बनने के बाद अब इस क्षेत्र में सीवरेज, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, सडक़ों, पार्क, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, बागवानी संबंधी कार्य, पेयजल व्यवस्था आदि के समुचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर प्रोपर्टी की आईडी बनेगी और प्रोपर्टी आईडी के साथ उसकी कीमत भी जोड़ी जाएगी। गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रोपर्टी आईडी के लिए सर्वे का काम शुरू करवा दिया है। सोमवार से तहसीलों में काउंटर लग जाएंगे। मुख्यमंत्री ने विधायक सत्यप्रकाश जरावता द्वारा रखी गई मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि मानेसर क्षेत्र के 24 गांव तथा 9 ढाणियों के लिए 61 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना मंजूर की जा चुकी है। इसके अलावा, 73 गांव तथा 17 ढाणियों में अगले एक साल में आवश्यकता अनुसार पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बागवानी तथा औद्योगिक कार्यों में सीवरेज के शोधित पानी का प्रयोग करने पर बल दिया ताकि शुद्ध पेयजल पीने के लिए ही प्रयोग हो। मुख्यमंत्री ने लोगों को विश्वास दिलाया कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

Cm Manohar Lal announced faridabadnews faridabadnews24 this toll plaza will be shifted within 6 months
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

टोल बचाने के लिए कार पर लगाई थी लाल-नीली बत्ती, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पलवल में पकड़ा गया फर्जी VIP

September 15, 2026

13,093 सफाई कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा समेत मिलेंगे कई बड़े लाभ, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

September 8, 2026

60 साल तक सुरक्षित हुई नौकरी, हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, ये सफाई कर्मचारी होंगे पक्के

September 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.