हरियाणा के चरखी दादरी जिले में घनी धुंध के कारण रोडवेज बस और डंपर में टक्कर हो गई। जिसमें करीब 10 से 15 सवारियों के घायल होने की सूचना है। बता दें कि हादसा भिवानी दादरी रोड के बाईपास पर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाड़ी डिपो की बस चरखी दादरी आ रही थी। बस मैन रोड पर जा रही थी तभी अचानक एक प्लॉट से डंपर निकला जिससे बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई सवारियों को चोटें आई है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसे में बस का चालक भी घायल हुआ है।

