Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बजट में आ सकता है प्रावधान, हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बढ़ने के आसार

बजट में आ सकता है प्रावधान, हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन बढ़ने के आसार

faridabadnews24By faridabadnews24February 15, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा सरकार इस बार बजट में वृद्धावस्था पेंशन एक साथ 850 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस निर्णय से हरियाणा में वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन 2250 रुपये से बढ़कर 3100 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। राज्य सरकार ने पेंशन में बढ़ोतरी का खाका तैयार कर लिया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बाबत मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ सहमति बना ली है। इसके अलावा अधिकारियों ने भी इसका खाका तैयार कर लिया गया है। पहले यह बढ़ोतरी सिर्फ 150 रुपये प्रतिमाह की होनी थी मगर आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर राज्य सरकार पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी कर सकती है।

बता दें, राज्य में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार है और जजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पेंशन 5100 रुपये प्रतिमाह देने का वायदा किया था। इसी वायदे के अनुरूप पेंशन में पिछले एक साल में 250 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। गठबंधन सरकार को चुनावी वायदे के मुताबिक 5100 रुपये प्रतिमाह की पेंशन इन पांच साल के कार्यकाल में देनी है।

पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने 1987 में न्याययुद्ध के बाद जब राज्य में सरकार बनाई तो उन्होंने 65 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए 100 रुपये मासिक पेंशन शुरू की थी। 17 जून 1987 को पहली बार 65 साल से ऊपर की उम्र के बुजुर्गों को 100 रुपये मासिक पेंशन की अदायगी की गई थी। इसके बाद कांग्रेस शासन में एक जुलाई 1991 में पेंशन के लिए उम्र 65 से घटाकर 60 साल कर दी गई। नवंबर 1999 में पेंशन की मासिक दर 200 रुपये कर दी गई। बढ़ते-बढ़ते यह पेंशन भाजपा शासन में 2017 में 1800 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गई और अब फिलहाल राज्य में 2250 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। पेंशन देने के लिए राज्य में आज भी बुजुर्गों में चौधरी देवीलाल की चर्चा होती है।

देवीलाल इसी पेंशन देने के अपने निर्णय से जननायक बन गए थे। चौधरी देवीलाल के नाम पर बनी जननायक जनता पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में पेंशन की दर 5100 रुपये प्रतिमाह करने का वायदा किया था। राज्य में पेंशन बजट करीब तीन हजार करोड़ रुपये का है। राज्य में 2017-18 में 15 लाख 22 हजार पेंशन लाभार्थी रहे। इसके बाद इनमें ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है मगर पेंशनधारियों की संख्या 16 लाख से ऊपर है। बढ़ी हुई राशि के तहत अब सरकार को करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान करना होगा। जजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में पेंशन लाभाॢथयों की उम्र भी घटाने का वायदा किया था मगर इस पर अभी गठबंधन में कोई सहमति नहीं बनी है।

faridabadnews faridabadnews24 Provision can come in the budget the possibility of increasing old age pension in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.