Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Red Fort Violence : कोर्ट ने फिर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें

Red Fort Violence : कोर्ट ने फिर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2021No Comments2 Mins Read

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है। दीप सिद्धू को एक बार फिर 7 दिन की रिमांड पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया था। सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

 

पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी। जांच एजेंसियां सिद्धू की महिला मित्र की भूमिका की भी जांच करेंगी। गौरतलब है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की किसान संगठनों की मांग के समर्थन में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी और इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़पें हुई थीं। इस दौरान बहुत से प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किले तक पहुंच गए थे और उन्होंने वहां प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था। गौरतलब है कि दीप सिद्धू ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक लाइव के जरिए किसान नेताओं को खुली चेतावनी दे दी थी। खुद को गद्दार कहे जाने से नाराज सिद्धू ने किसान नेताओं को धमकी दी थी कि ‘अगर उन्‍होंने अपना मुंह खोला और किसान आंदोलन की अंदर की बातें खोलनी शुरू कीं तो इन नेताओं को भागने का रास्‍ता भी नहीं मिलेगा।’ दीप सिद्धू ने कहा कि ‘मेरी बात को डायलॉग न समझें , ये बात याद रखना, मेरे पास हर बात की दलील है। मानसिकता बदलो।’
faridabadnews faridabadnews24 Punjabi actor Deep Sidhu's problems increased Red Fort Violence: Court again sent on 7 days police remand
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब पीड़ित परिवार को मिलेगा सरकारी मुआवजा, नई नीति लागू, हरियाणा में पुलिस कस्टडी डेथ पर बड़ा फैसला

August 21, 2026

हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू का मर्डर, 18 साल पुरानी दुश्मनी में बहा खून, अजीत पहलवान गैंग पर शक

August 21, 2026

सरकार देने जा रही ये सौगात, अब नहीं आएगी कोई दिक्कत, NCR के शहरों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी

August 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.