Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Fitness Tips : जानिए मेरठ के प्रो. दिनेश के सेहत का राज

Fitness Tips : जानिए मेरठ के प्रो. दिनेश के सेहत का राज

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2021No Comments2 Mins Read

अच्छी सेहत हर कोई चाहता है। इसके लिए अनुशासन और अभ्यास बहुत जरूरी है। अगर हम केवल सोचते रहेंगे कि तो सेहत अच्छी नहीं होने वाली है। खाने, पीने, सोने से लेकर सुबह उठने में हमें अनुशासन को बनाए रखना होगा। साथ ही नियमित अभ्यास भी करना होगा। शारीरिक रूप से खुद को स्वस्थ रखने के लिए अभ्यास के कई तरीके हैं, अगर आप सुबह उठकर पैदल चलते हैं तो भी इससे शरीर में कई तरह की व्याधियों को आने से रोक सकते हैं। सुबह कदमताल करने से भी सेहत को एक खुराक मिलती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर दिनेश कुमार सुबह उठने के बाद नियमित तौर पर पैदल चलते हैं।

बदल गई आदत

प्रो. दिनेश कुमार बताते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए वह सुबह जल्दी उठते हैं। फिर कुछ समय योग का अभ्यास करते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में दो से तीन किलोमीटर पैदल चलते हैं। पैदल चलने से वजन नहीं बढ़ता है। तेज कदम से पैदल चलने से शरीर में स्फूर्ति रहती है। सुबह के योग और अभ्यास के बाद स्वास्थ्य सही रखने के लिए समय पर नाश्ता भी जरूरी है। इससे शरीर को पूरी ऊर्जा मिलती है। वह कहते हैं कि शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए कम से कम एक घंटे खुद को देना जरूरी होता है।

तीस मिनट पैदल चलिए फिर देखिए

प्रो. दिनेश कहते हैं कि अगर आप रोज तीस मिनट ही पैदल चलते हैं तो यह अपने आप में पर्याप्त शारीरिक अभ्यास है। अब जब मौसम बदल रहा है तो सुबह के समय टहलने में कोई हर्ज नहीं है। नियमित पैदल चलने से हम अपने वजन को पूरी तरह से नियंत्रित कर सकते हैं। पैदल चलने से कोलेस्ट्राल, बीपी, शुगर, तनाव जैसी समस्या भी नहीं रहती है। हमारी दिनचर्या और कार्यशैली ऐसी है कि कई बार घंटों बैठना पड़ता है। सुबह टहलने से पैरों की मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं। सुबह टहलने शरीर में ताजी हवा लगती है तो मूड भी अच्छा होता है, दिन भर इससे मन में सकारात्मक भाव आते हैं। वह दूसरों को सलाह देते हैं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किसी जिम में जाने की जरूरत नहीं है, अपने घर की छत पर भी योग अभ्यास और आसपास पैदल चलना भी पर्याप्त होगा।

faridabadnews faridabadnews24 Fitness Tips: Know Prof. of Meerut Secret of dinesh's health
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.