भिवानी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसंत पंचमी के मौके पर वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए ! श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भाजपा नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने कहा कि वीर हकीकत राय ने भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। हमें उनसे प्रेरणा लेकर देश व धर्म की रक्षा करनी चाहिए। गौरतलब है कि इस भारत भूमि पर ऐसे वीर बालक भी हुए जिन्होंने अपने बलिदान से समस्त विश्व को चकित कर दिया।ऐसा ही एक वीर बालक था हकीकत राय का बलिदान रहा है । इस बाल बलिदानी का जन्म पंजाब प्रांत के स्यालकोट नामक स्थान पर हुआ था।इसके पिता जी का नाम भागमल था औऱ इसकी माता का नाम कौरा देवी था। वीर बालक को धर्म परिवर्तन के लिए कहा लेकिन इसे स्वीकार नहीं था,जिससे मुग़ल शासन ने इस वीर बालक को बसन्त पंचमी के दिन उस बालक का सिर काट लिया गया। मृत्यू-दण्ड से बचने के लिए उसे एक ही प्रलोभन दिया गया, कि वह अपना धर्म छोड़ दे। उस बालक ने मृत्यु को स्वीकार किया, पर उसने अपना धर्म नहीं छोडा़। आज भी बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर उस बालक को हम श्रद्धा से याद करते हैं क्योंकि इसी दिन वीर हकीकत बलिदान देकर अमर हो गये। इस अवसर पर अशोक तिगड़ी , सुनील चौहान , श्याम पाल , रॉकी कृष्ण तिगड़ानिया ने भी बसंत पंचमी के मौके पर वीर हकीकत राय के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

