हरियाणा ; आज केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की टीम ने बसन्त पंचमी का दिन जेल परिसर में मनाया। सबसे पहले सभी हिन्दू महिला शक्तियों द्वारा जेल के बाहर सरस्वती जी का पूजन कर बृक्षारोपण किया गया।। उसके बाद केसरिया भारत की टीम जेल में महिला कैदियों से भी मिली व उनके द्वारा बनाए गए सामान को देखा। आज से ही जेल में संगीत कक्षा और साक्षरता के लिए विद्यालय की शुरुवात की गई है। वँहा सभी के साथ वाद्य यंत्रों की पूजा की। एवम संगीत का आनन्द लिया। आज के कार्यक्रम में श्रीमती विवेक पांडे, श्रीमती सरला पांडे, श्रीमती सुनन्दा भट्ट , श्रीमती नीना बुधौलिया, श्रीमती मंजुलता पांडे एवम सुमन शर्मा की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक महोदया और विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अम्बिका शर्मा जी ने नरसिंहपुर टीम के इस नेक कार्य को सराहा और नमन किया। खास तौर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती विवेक पांडे जी को उनकी सक्रिय और अच्छी कार्यशैली के लिए बधाई व धन्यवाद दिया l

