भिवानी : भारतीय आजादी आंदोलन के महानायक शहीद वासुदेव बलवंत फड़के के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वासुदेव बलवंत फड़के के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भाजपा के नेता एवं इंडिया स्पोर्टस संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा एवं सुनील चौहान ने कहा कि वासुदेव बलवंत फड़के भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे जिन्हें आदि क्रांतिकारी कहा जाता है। जिनका केवल नाम लेने से ही युवकों के ह्रदय में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत हो जाती थी ऐसे थे वासुदेव बलवंत फडके । भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्रामके आद्य क्रांतिकारी थे ।स्वतंत्र भारत के इस मन्दिर की नींव में पड़े हुए असंख्य पत्थरों को कौन भुला सकता है? जो स्वयं स्वाहा हो गए किन्तु भारत के इस भव्य और स्वाभिमानी मंदिर की आधारशिला बन गए। ऐसे ही एक गुमनाम पत्थर के रूप में थे, बासुदेव बलवन्त फड़के, जिन्होंने 1857 की प्रथम संगठित महाक्रांति की विफलता के बाद आजादी के महासमर की पहली चिनगारी जलायी थी।एक महान क्रांतिकारी और भारत माँ का सच्चा बेटा था वासुदेव बलवंत फड़के! फड़के ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का संगठन करने वाले भारत के प्रथम क्रान्तिकारी थे। भारतीय आजादी आंदोलन के महानायक शहीद वासुदेव बलवंत फड़के के बलिदान दिवस पर कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से शत-शत नमन इस अवसर पर , रमेश चौधरी , पंकज शर्मा , डॉ योगेश , संदीप कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, अनिल कुमार, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र, ने भी वासुदेव बलवंत फड़के के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

