हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव दबलैन में दुल्हे ने अपनी मां की इच्छा का मान रखते हुए अनोखा काम कर डाला। दूल्हे की मां की इच्छा थी कि उसका बेटा हेलीकॉप्टर में अपनी दुल्हन को लेकर दहलीज पर लाए। बेटे ने मां की इच्छा को पूरा करते हुए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर घर पहुंचा।
गांव दबलैन निवासी स्व. गंगा सिंह की पत्नी सुमित्रा ने अपने बेटे विकास से कहा था कि उसकी इच्छा है कि वो उसकी पुत्रवधु को हेलीकॉप्टर से उसकी दहलीज पर आए। बुधवार को उसका बेटा विकास उसकी अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर गांव पहुंचा तो सुमित्रा खुशी से झूम उठी। एक्सपोर्ट का कार्य करने वाले विकास ने बताया कि उसकी मां की सिर्फ एक ही इच्छा थी जो आज उसने पूरी कर दी। जिसके बाद वह बेहद खुश है। वहीं जैसे ही दूल्हा दूल्हन का हेलीकॉप्टर गांव में पहंचा को लेकर हेलीकॉप्टर व दूल्हन को देखने के लिए गलियों व अपने घरों में छतों पर चढ़ गए। गांव दबलैन के ग्रामीणों ने बताया कि यह पहला मौका है कि जब गांव का कोई युवक अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आया है। वहीं, दुल्हन गांव राखी खास निवासी सिमरन ने बताया उसे अंदाजा नहीं था कि वह अपनी ससुराल हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। सिमरन ने कहा कि वह इस पल को हमेशा याद रखेगी। बता दें कि विकास मोर के एक्सपोर्ट का कारोबार भारत के अलावा दूसरे देशों में भी है।
