Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या, अचानक लापता हुए युवक का एक माह बाद घर में मिला कंकाल

पत्नी ने प्रेमी संग की हत्या, अचानक लापता हुए युवक का एक माह बाद घर में मिला कंकाल

faridabadnews24By faridabadnews24February 18, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना प्रतापनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी संग पति की हत्या कर शव घर के स्टोर रूम में दफना दिया और पति के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज करा दी। एक महीने बाद शक के आधार पर पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और सच्चाई बता दी। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर में दफनाया शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। वहीं, आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ हत्या, आपराधिक षडयंत्र सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना प्रतापनगर से जुड़ा है। यहां पर तिलकराज (26) अपनी पत्नी पालो (25) और दो वर्षीय बेटी के साथ रहता था। तिलकराज को पत्नी पालो और उसके साढ़े 18 वर्षीय प्रेमी सोहिल के बारे में पता चल गया था। इसके बाद पालो और सोहिल ने तिलकराज को अपने रास्ते से हटा दिया। 15 जनवरी को पालो ने थाने में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश की लेकिन एक सप्ताह तक तिलकराज का कोई सुराग नहीं लगा। 22 जनवरी को गुमशुदगी का केस दर्जकर किया गया। पति के अचानक लापता होने के बाद लोगों को पालो के चेहरे पर कोई रंज नहीं दिखाई दिया। वहीं सोहिल का तिलकराज के घर आना भी लगातार जारी था। इस दौरान किसी पड़ोसी ने पालो और सोहिल की आपत्तिजनक बातें सुन ली। दोनों शादी करने की बात कर रहे थे। तिलकराज की बहन सुनीता ने भाभी को युवक के साथ हंसी ठिठौली करते देखा तो शक हुआ। बहन और पड़ोसियों ने पुलिस को यह बात बताई। पुलिस ने दो दिन मामले की गहनता से जांच की और पालों को पूछताछ के लिए बुला लिया। पूछताछ में पालो टूट गई और उसने पूरी कहानी बयां कर दी। पालो ने बताया कि उसने सोहिल के साथ मिलकर तिलकराज की गला घोंटकर हत्या कर कर शव घर के स्टोर रूम में दफना दिया था। मंगलवार को पुलिस ने शव बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है।

शक के आधार पर महिला से की पूछताछ

एक महीने पहले तिलकराज लापता हो गया था। पत्नी पालो ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। शक के आधार पर पालो से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कुबूली है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पालो और उसके प्रेमी सोहिल को गिरफ्तार कर लिया है। – बलराज सिंह, थाना प्रभारी, प्रतापनगर।

faridabadnews faridabadnews24 suddenly missing youth's skeleton found in house after one month Wife murdered lover
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.