हरियाणा : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नया सॉन्ग आने वाला है। इस गाने का नाम ‘मिल्की’ है। इस नए सॉन्ग का टीजर उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है। इस गानें में सपना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह बिल्कुल देसी गर्ल के अंदाज में दिख रही हैं।

सपना चौधरी ने शेयर किया नए गाने Milky का टीजर, हरियाणवी छोरी ने दिखाई अपने देसी अंदाज की झलक हरियाणवी डांसर और देसी क्वीन के नाम से पॉपुलर सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स से कहीं ज्यादा हैं।
उनके डांस और लाइव परफॉर्मेंस को देखने के लिए लाखों लोग आते हैं। यूट्यूब पर उनकी परफॉर्मेंस से भरे गानों और म्यूजिक एल्बम को भी लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं। कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपने आने वाले नए का टीजर जारी किया है।
सपना चौधरी के नए गाने का नाम ‘मिल्की’ है। इस गाने में सपना चौधरी बहुत खूबसूरत और देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस गाने में सपना चौधरी के साथ विश्वजीत चौधरी ने परफॉर्म किया है। हरियाणवी सॉन्ग ‘मिल्की’ का टीजर 51 मिनट का है। इसका पिक्चराइजेशन कमाल है। ये गाना 24 फरवरी को व्हाइट हिल धाकड़ यूट्यूब चैनल पर लॉन्च होगा। इस गाने को विश्वजीत चौधरी और रुचिका जांगिड़ ने गाया है।
बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान से बेटे के जन्म कई महीनों बाद वह एक्टिव हुई हैं। उन्होंने अपने काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। कमबैक के साथ ही वह अपने सुंदर और बेहतरीन फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।


