Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देखिए मौसम पूर्वानुमान : हरियाणा में चार दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

देखिए मौसम पूर्वानुमान : हरियाणा में चार दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा में 27 फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ रहेगा साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इसके बाद 28 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आएगा।

सोमवार को मौसम साफ रहा, जिस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। इससे दिन के समय गर्मी का अहसास हुआ। इसके अलावा रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। शाम को दिन ढलने के साथ मौसम फिर से ठंडा हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस था। हिसार जिले में रविवार सुबह 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार सुबह धुंध के कारण 30 मीटर दृश्यता रही। हालांकि, पिछले दिनों से कुछ परिवर्तन जरूर देखने को मिला है। धुंध बनने का प्रमुख कारण पहाड़ों की तरफ से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा हैं।

किसानों को खास सलाह

किसानों को सलाह देते हुए कृषि विभाग ने कहा है कि मौसम खुश्क रहने और दिन के तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए फसलों, सब्जियों और फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। अनुकूल मौसम बने रहने की संभावना को ध्यान में रखते हुए गेहूं, चना और सरसों की फसलों व सब्जियों में कीटों व रोगों की निगरानी करते रहें। गेहूं की फसल में पत्तों के ऊपरी हिस्से पीले और कुछ जले हुए दिखाई देने लगे तो यह पोटेशियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इस के लिए एक से डेढ़ किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटास को 100-125 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ गेहूं की फसल में स्प्रे करें।

 

faridabadnews faridabadnews24 the weather patterns will change Watch the weather forecast: after four days in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.