Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एबीवीपी ने किया गुरुग्राम विश्वविद्यालय का घेराव, ऑफ़लाइन – ऑनलाइन विकल्प देने और पैटर्न बदलाव पर विश्वविद्यालय तैयार

एबीवीपी ने किया गुरुग्राम विश्वविद्यालय का घेराव, ऑफ़लाइन – ऑनलाइन विकल्प देने और पैटर्न बदलाव पर विश्वविद्यालय तैयार

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2021No Comments2 Mins Read

सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रों की परीक्षा से जुड़ी माँग को लेकर गुरुग्राम विश्वविद्यालय का घेराव किया। सुबह मुख्य गेट पर पहले तालाबंदी की गयी और जमकर नारेबाजी हुई। इसके बाद सैकड़ों छात्र विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश कर गए और मुख्य ब्लाक के बाहर धरने पर बैठ गए। इस विरोध प्रदर्शन में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर 14, राजकीय पीजी कॉलेज, सेक्टर 09 और गुरुग्राम विश्वविद्यालय कैंपस के सैकड़ों छात्र शामिल हुई। एबीवीपी के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में छात्रों की प्रमुख मांग ऑफलाइन – ऑनलाइन दोनों विकल्प मिलने और पैटर्न में बदलाव करना शामिल था।

मीडिया प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने एक सप्ताह पहले विगत सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन को एक ज्ञापन दिया था जिसमें छात्रों को ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्प दिए जाने एवं पैटर्न बदलने की मांग शामिल थी। पारिजात शास्त्री के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल को विश्वविद्यालय ने आश्वस्त किया था कि दो-तीन दिन में आधिकारिक घोषणा हो जायेगी। लेकिन एक सप्ताह बीतने पर भी कोई घोषणा नही हुई। विभाग संयोजक गौरव ने कहा कि कॉलेजों में ऑफ़लाइन कक्षा बहुत कम हुई हैं जिस वजह से सिलेबस पूरा नही हुआ है। ऑनलाइन क्लास में सिर्फ खानापूर्ति ही हुई। इसलिए हमने ये मांगे रखी हैं। छात्र नेत्री सिमरन राघव ने बताया कि जब ऑफ़लाइन पढ़ाई नही हुई तो ऑफ़लाइन परीक्षा को क्यों अनिवार्य किया जा रहा है। पैटर्न में बदलाव किया जाना ही छात्रों की समस्या का हल है। विभिन्न महाविद्यालयों से आये छात्र करीब चार घण्टे तक मुख्य ब्लाक के बाहर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई बार मीटिंग करने का समय देने की बात कही जिसे छात्रों ने नकार दिया। अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की मांग मानने की घोषणा की और प्रदर्शन खत्म करने का अनुरोध किया। कॉमर्स हेड डॉ. अशोक खन्ना , डीन ऑफ़ कॉलेज अमन वशिष्ठ व अन्य स्टाफ की उपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक डॉ. बदरुद्दीन ने छात्रों को ऑफ़लाइन – ऑनलाइन दोनों विकल्प देने की घोषणा की एवं पैटर्न बदलाव की मांग को भी स्वीकार किया। छात्रों को परीक्षा में अब बिना यूनिट सिस्टम के कोई भी पाँच सवाल करने होंगे। इस घोषणा के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। एबीवीपी नेतृत्व में पारिजात शास्त्री, श्याम तोमर, सिमरन राघव, दक्ष धुल, नितिन कौशिक, योगेश, साहिल, राहुल, अक्षय शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

ABVP besieges Gurugram University faridabadnews faridabadnews24 ready university for offline - online options and pattern change
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.