राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा नहर पार, फरीदाबाद में संचालिका सीमा बाल्यान जी के घर पर चलाये जा रहे सिलाई ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं को सिलाई का 3 महीने का प्रशिक्षण पूरा होने पर संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी, ट्रस्टी एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने प्रशिक्षण पत्र देकर सम्मानित किया व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। संस्थापक अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है। प्रशिक्षण लेकर ये छात्राएं अपने द्वारा सिलाई से बने वस्त्र बेच कर या अपने लिए सिलाई सेंटर खोल कर आर्थिक रूप से मजबूत होंगी। अम्बिका शर्मा जी का फरीदाबाद में जगह जगह सिलाई सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए सशक्त बनाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य मानवता और महिला सशक्तिकरण के कार्य करना है। फरीदाबाद में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जगह जगह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं
