Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्‍या होगी खासियत : हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा देश का पहला गीता मंदिर

जानिए क्‍या होगी खासियत : हरियाणा की धर्मनगरी में बनेगा देश का पहला गीता मंदिर

faridabadnews24By faridabadnews24February 24, 2021No Comments3 Mins Read

कुरुक्षेत्र :  कुरुक्षेत्र की धरती पर देश का पहला गीता का मंदिर होगा। मंदिर में देवी-देवताओं की तरह गीता की पूजा अर्चना की जाएगी। यह पहल गीता ज्ञान संस्थानम् ने की है। संस्थानम् में बनने वाले मंदिर में गीता को विशेष स्थान दिया जाएगा।

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और शिव के साथ गीता भी स्थापित की जाएगी। यह देश का पहला ऐसा मंदिर होगा। इसके लिए ड्राइंग और पूरा डिजाइन तैयार कर लिया गया है। यह मंदिर स्थापत्य कला (वास्तु या मकान, महल बनाने की कला) का अदभूत नमुना होगा। गुजरात के अहमदाबाद के एक प्रमुख आर्किटेक्ट इसको तैयार कर रहे हैं।

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान ने कुरुक्षेत्र की धरती पर अर्जुन को निमित कर सृष्टि को गीता का पाठ पढ़ाया था। गीता के 18 अध्यायों में हर चीज पर विस्तार से कहा गया है। गीता के ज्ञान को देश और दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है। इसको आस्था के रूप भी अपनाने की जरूरत है।इसी सोच के साथ गीता ज्ञान संस्थानम् में देवी देवताओं के साथ गीता की पूजा अर्चना करने का फैसला लिया है।

अपर ग्राउंड में मंदिर में शिवालय

गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि आज ज्ञान के साथ ध्यान की भी जरूरत है। मंदिर के लॉअर ग्राउंड फ्लोर पर मेडिटेशन हाल बनाया जाएगा।हाल में श्रद्धालु मेडिटेशन कर सकेंगे। अपर ग्राउंड तल पर मंदिर होगा। मंदिर 50 गुना 100 का होगा। मंदिर में सामने शिवालय होगा और बाहर नंदी होंगे।मंदिर के अंदर श्रीकृष्ण भगवान व गीता को स्थापित किया जाएगा। इसके साथ एकादशी के देवताओं के भी मंदिर में दर्शन होंगे। इसको लेकर भी चर्चा की जा रही है।

नागल शैली में होगा मंदिर

गीता का मंदिर नागर शैली में होगा। नागर शैली उत्तर भारतीय हिंदू स्थापत्य कला की तीन में से एक शैली है। खजुराहो के मंदिर नागर शैली में निर्मित हैं। शैली का प्रसार हिमालय से लेकर ङ्क्षवध्य पर्वत माला तक देखा जा सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार नागर शैली के मंदिरों की पहचान आधार से लेकर सर्वोच्च अंश तक इसका चतुष्कोण होना है। विकसित नागर मंदिर में गर्भगृह, उसके समक्ष क्रमश: अंतराल, मंडप और अर्धमंडप प्राप्त होते हैं। शिल्पशास्त्र के अनुसार नागर मंदिरों के आठ प्रमुख अंग हैं। नागर शैली का क्षेत्र उत्तर भारत में नर्मदा नदी के उत्तरी क्षेत्र तक है। परंतु यह कहीं-कहीं अपनी सीमाओं से आगे भी विस्तारित हो गई है। नागर शैली के मंदिरों में योजना और ऊंचाई को मापदंड रखा गया है।

नागर शैली के मुख्य मंदिर

कंदरिया महादेव मंदिर (खजुराहो)

लिंगराज मंदिर – भुवनेश्वर (ओडि़सा )

जगन्नाथ मंदिर – पुरी (ओडि़सा )

कोणार्क का सूर्य मंदिर – कोणार्क (ओडि़सा )

मुक्तेश्वर मंदिर – (ओडि़सा )

खजुराहो के मंदिर – मध्य प्रदेश

दिलवाडा के मंदिर – आबू पर्वत (राजस्थान )

सोमनाथ मंदिर – सोमनाथ (गुजरात)

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Know what will be typical: India's first Geeta temple to be built in Dharmanagri
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.