हरियाणा में 2019 में भर्ती हुए 18218 ग्रुप-डी कर्मचारियों में उन्हें एक बार फिर पोस्ट और विभाग बदलने का मौका दिया जाएगा, जो अपने विभाग और जगह से संतुष्ट नहीं है। कुछ ग्रुप-डी कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि उनकी एजुकेशन के हिसाब से कुक, बारबर, काबलर आदि की पोस्ट मैच नहीं करती है।

हालांकि सरकार ने कहा है कि 2018 कैडर है, जिसे नहीं बदला जा सकता। परंतु इन कर्मचारियों की सुविधा के लिए उन्हें पोस्ट और विभाग बदलने का मौका दिया जाएगा।
इसे लेकर मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी विभागों के एचओडी के दिशा-निर्देश दिए हैं। ट्रांसफर के लिए एक से 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एचओडी की स्वीकृति लेने की भी जरूरत नहीं है। ट्रांसफर पर कर्मचारियों को टीए-डीए नहीं मिलेगा।



