Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का मिलेगा मौका, युवाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर – दुष्यंत चौटाला

देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का मिलेगा मौका, युवाओं को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर – दुष्यंत चौटाला

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2021No Comments3 Mins Read

एक बार फिर से हरियाणा के उपमुख्यमत्री दुष्यंत चौटाला को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) का अध्यक्ष चुना गया हैं। बुधवार को पंचकुला में हुई टीटीएफआई की 84वीं सालाना बैठक में यह चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से दुष्यंत चौटाला को इस फेडरेशन का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। बैठक में चार वर्ष के लिए फेडरेशन की पूरी बॉडी का चुनाव हुआ, जिसमें डॉ. प्रेम वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, धनराज चौधरी को सीईओ, एमपी सिंह को सलाहकार, अरुण बनर्जी को सेक्रेटरी जनरल तथा गुरप्रीत सिंह को फेडरेशन का कोषाध्यक्ष चुना गया।

 

टीटीएफआई अध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में ज्यादा से ज्यादा बच्चों व युवाओं को टेबल टेनिस खेल से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का अवसर प्रदान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी ओलंपिक में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करें, इसकी पूरी तैयारी की जाएगी।

दुष्यंत चौटाला की मेहनत से भारत में टेबल टेनिस को मिली नई पहचान

 

दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में फेडरेशन देश में टेबल टेनिस खेल को नए आयाम तक पहुंचा रही है। देश के टेबल टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। कॉमनवेल्थ-2018 में भारत ने टेबल टेनिस में ऐतिहासिक आठ मेडल जीते तो वहीं एशियन गेम्स में भी बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने तीन मेडल अपने नाम किए। भारत में टेबल टेनिस को नई पहचान दिलाने के लिए आईपीएल की तर्ज पर यूटीटी लीग का आयोजन होता है। इसके अलावा पंचकुला स्थित ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 15 से 23 फरवरी तक 82वें राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2021 का शानदार आयोजन हुआ और अब आगामी कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैम्पियनशिप भी इसी इन्डोर स्टेडियम में करवाने की तैयारी है।

खेलों में काफी रूचि रखते हैं दुष्यंत चौटाला

 

दुष्यंत चौटाला की अपने स्कूल समय से ही खेलों में काफी रुचि रही हैं। उन्होंने बाक्सिंग में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उन्होंने स्कूल की बॉस्केटबॉल टीम की कप्तानी भी की। लॉरेंस स्कूल की हॉकी टीम के गोलकीपर भी दुष्यंत चौटाला ही थे।

उम्र छोटी, उपलब्धियां बड़ी-बड़ी….

31 साल की उम्र में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री बने दुष्यंत चौटाला को पिछले वर्ष बेहद प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने आने वाले दशक के दुनिया के 20 सबसे दमदार लोगों की सूचि में शामिल किया था। दुष्यंत चौटाला के शांत, मिलनसार स्वभाव और अथक मेहनत वाली राजनीति की चर्चा आज पूरे देश में है।

faridabadnews faridabadnews24 the youth at national and international level - Dushyant Chautala There will be an opportunity to illuminate the name of the country and the state
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.