श्रम विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने गुरुवार को रेवाड़ी के लेबर कमिश्नर हवासिंह को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड अवधि में उनको चंडीगढ़ मुख्यालय में लगाया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनका सस्पेंशन किस आधार पर किया गया है।
माना जा रहा है कि एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरफ से की गई शिकायतों के आधार पर ही उनको सस्पेंड किया है। आपको बता दें कि गांव बिठवाना निवासी एवं इनेलो से जुड़े राजेश शर्मा ने पिछले दिनों विभिन्न मामलों को लेकर लेबर कमिश्नर की शिकायत सरकार को भेजी थी। जांच के दौरान पिछले साल श्रम विभाग के कार्यालय का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक कार में उपहार भरे जा रहे थे। हालांकि सस्पेंड ऑर्डर में किसी भी तरह के कोई कारण नहीं दिए गए हैं।
