राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (ह्यूमन राइट्स सैल) उदयपुर कार्यालय के समीप एक गांव से एक दामाद ने अपनी ही सास पर मुसले से सर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। अधिवक्ता एडवोकेट नीता जी जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल करवाते हुए, एफ•आई•आर दर्ज करवाई साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुरभि मेनारिया जी धींग और राष्ट्रीय अध्यक्षा अंबिका जी शर्मा को इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी। ह्रयूमन राइट्स सेल महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और घरेलू हिंसा की कड़ी आलोचना करता है एवं कानून से सख्त से सख्त कार्यवाही करने की अनुरोध और मांग करता है। विशेष- नीचे दिए गए पिक्चर्स में से कुछ पिक्चर्स ह्रदय विदारक है कृपया कमजोर दिल वाले ना देखें।

