Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कनेडा जाने की तैयारी कर रहा था युवक, हुई मौत, रईसजादे ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

कनेडा जाने की तैयारी कर रहा था युवक, हुई मौत, रईसजादे ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2021No Comments4 Mins Read

शराब के नशे में धुत होकर दोस्तों संग मस्ती कर रहे एक रईसजादे कार चालक की लापरवाही के कारण दो घरों का चिराग बुझ गए। शनिवार रात फेज-7 की लाइट प्वाइंट पर एक दर्दनाक हादसे में दो नौजवान लड़कों को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर  चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान प्रणव शर्मा (24) निवासी गांव गगरेट जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) व  हरियाणा के जिला रिवाड़ी के गांव मैंदोला के विशाल यादव (22) के रुप में हुई है। दोनों युवकों ने खरड़ में किराए पर फ्लैट ले रखा था। हादसे के बाद कार चालक व उसके साथी मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस को गाड़ी से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर  फॉर्च्यूनर चालक की पहचान एकनूर सिंह निवासी जेल रोड इंप्रूवमेंट ट्रस्ट गुरदासपुर के रुप में हुई है। मटौर थाना पुलिस ने आरोपित एकनूर व उसके तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं जिसकी तालाश जारी है।

 

गाड़ी में मिली शराब की बोतलें व आपत्तिजनक सामान

फॉच्र्यूनर गाड़ी से पुलिस को 100 पाइपर शराब की खाली बोतलें व कुछ आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस के अनुसार कार सवारों ने शराब पी रखी थी और ज्यादा नशा किए होने के चलते आरोपितों से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मोटरसाइकिल के दो टुकड़े हो गए।  पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी एएसआई चरनजीत सिंह थाना मटौर ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। कार चालक की पहचान एकनूर के रुप में हुई है जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह फरार है जिसे जल्द काबू कर लिया जाएगा।

पहले की रेड लाइट जंप, फिर मोटरसाइकिल सवारों को कुचला

प्रत्यशदर्शियों के अनुसार हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक प्रणव के कमर की हड्डी टूटकर दूसरी तरफ मुड गई थी और कुचले जाने की वजह से चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 4 बजे के आसपास हुआ। प्रणव अपने दोस्त विशाल यादव के साथ एफजेड मोटरसाइकिल पर अपने फेज-7 स्थित दोस्त के घर से अपने खरड़ स्थित फ्लैट पर जा रहे थे। फेज-7 की लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार फॉच्र्यूनर गाड़ी ने पहले रेड लाइट जंप की और प्रणव व विशाल को कुचलती हुई फुटपाथ पर लगे ऐंगलों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकराने के बाद रुकी। फॉर्च्यूनर गाड़ी के दोनों ऐयरबैग खुलने से गाड़ी में सवार सभी युवक बच गए और गाड़ी को मौके पर छोडक़र फरार हो गए। राहगीरों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के नीचे फंसे प्रणव व विशाल को बाहर निकाला और पीसीआर को सूचना दी। पीसीआर ही दोनों को फेज-6 सिविल अस्प्ताल ले गई जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया।

 

अगले महीने प्रणव ने जाना था कनाडा

मृतक प्रणव का शव लेने आज उसके पिता विकास शर्मा व चाचा चंदर शेखर ऊना से आए थे। विकास शर्मा ने बताया उनका बेटा मोहाली में प्राइवेट जॉब कर रहा था, जिसने अगले महीने कनाडा जाना था और परिवार वाले उसे जॉब छोडक़र वापिस ऊना बुला रहे थे। सोमवार को प्रणव वापिस घर जाने वाला था क्योंकि उसने कनाडा जाने की तैयारी करनी थी। प्रणव का एक छोटा भाई भी है जो अपने मृतक भाई का शव लेने पिता के साथ आया था। वहीं, विशाल बीएससी सेकेंडर ईयर का स्टूडेंट था जोकि चंडीगढ़ युनिवर्सिटी घडुंआ में पढ़ रहा था। विशाल की एक बहन है जोकि रिवाड़ी में पढ़ती है। विशाल पहले पढ़ाई के साथ-साथ फ्लिपकार्ट कंपनी में नौकरी करता था लॉकडाउन में उसकी जॉब जाने के बाद वह वापिस रेवाड़ी चला गया था लेकिन दो महीने पहले ही वह वापिस लौटकर आया था।

 

 

A young man was preparing to go to Canada died faridabadnews faridabadnews24 Raiszade crushed two bike riders
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिलाओं को देश के नीति निर्माण में नेतृत्व की भूमिका प्रदान करेगा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 17, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

April 12, 2026

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना: बस पूरा करनी होगी ये शर्त, अब इन परिवारों को भी मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.