Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुसाइड नोट : सात साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, सुसाइड नोट में सास पर भी उठे सवाल

सुसाइड नोट : सात साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, सुसाइड नोट में सास पर भी उठे सवाल

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2021Updated:March 2, 2021No Comments4 Mins Read

गांव बोहर में पति और उसकी प्रेमिका से परेशान महिला के दो बेटियों संग जहर निगलकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं तीनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराके पुलिस ने मायके वालों को शव सौंप दिए। अंतिम संस्कार के दौरान एक पड़ोसी ने एक पर्ची मायके वालों को सौंपी है, इसके बाद आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस इस मामले सास को भी तफ्तीश में शामिल करके अगली कार्रवाई करेगी। वहीं एक ही चिता पर तीनों के शव को रखकर सात साल के मयंक ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर यह पर्ची गांव बोहर के एक स्थानीय निवासी ने मायके वालों को दी है। जिसमें लिखा है कि सुसाइड नोट लुको (छिपा) राख्या है। राजेश नै और इसकी सासू नै। जिस रजिस्टर पै नोट लिखा था, वो रजिस्टर उस नै लुको दिया। हाथ जोड़ कै अपील है वो नोट कड़वा लो। परिजनों ने यह पर्ची पुलिस को सौंपी है। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड मांगा था। मगर कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

सात साल के बेटे ने मां-दोनों बहनों को एक चिता पर दी मुखाग्नि

सात साल के मयंक को अपनी मां और दोनों बहनों के शवों को एक ही चिता पर मुखाग्नि देते हुए देखकर हर आंख नम हो गई। बोहर गांव में सोनिया ने अपनी बेटी रिया और दीया के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मां और दोनों बेटियों ने पति और पिता की बेवफाई से आहत होकर यह कदम उठाया था। सोमवार को परिजनों ने एक ही चिता पर तीनों शव का अंतिम संस्कार किया। रोहतक डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि मायके वालों को एक पर्ची मिली है, जिसमें सुसाइड नोट छिपाए जाने का जिक्र है। इस पर्ची के आधार पर जांच करके सोनिया की सास को भी शामिल तफ्तीश किया जाएगा और सुसाइड नोट का खुलासा किया जाएगा। दोनों मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

पुलिस ने घटना स्थल से बरामद किए तीन गिलास, एक कटोरी व एक चम्मच

सोमवार को घटना स्थल पर सदर डीएसपी सज्जन सिंह व अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से तीन गिलास, एक कटोरी व एक चम्मच बरामद किया है। जिसमें संदिग्ध पदार्थ लगा हुआ मिला है। पुलिस को आशंका है कि तीनों मां-बेटियों ने इन्हीं बर्तनों में जहर पिया है। टीम ने मौके से काफी साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस ने सभी बर्तनों को फारेंसिक जांच के लिए लैब में भेज दिया है।

 

पढ़-लिख कर डॉक्टर बनना चाहती थी रिया, दसवीं में हासिल की थी मेरिट

बड़ी बेटी रिया (16) पढ़ाई में बहुत होशियार थी। मां सोनिया को भी रिया से एक दिन परिवार का नाम रोशन करने की आस थी। मां-बेटी का सपना था कि रिया पढ़ लिख कर डॉक्टर बने। इसी सपने को पूरा करने के लिए मां-बेटी दोनों ही मेहनत करते थे। मां अक्सर बेटी को हर तरह की परेशानियों से दूर रहकर पढ़ाई करने के बारे में कहा करती थी। बेटी भी अपने दिन के 24 घंटों में से अत्याधिक समय पढ़ाई में ही लगाया करती थी। रिया की दसवीं कक्षा में मेरिट आई थी। 11वीं में भी उसने साइंस सब्जेक्ट लिया था। छोटी बेटी दीया भी पढ़ाई में होशियार थी। वह अक्सर यही कहा करती थी कि मुझे तो जो मेरी दीदी कहेगी, वो ही पढ़ाई करूंगी।

faridabadnews faridabadnews24 seven-year-old son gave fire Suicide note: Question raised on mother-in-law in suicide note
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.